Bihar Crime: बांका में सिरफिरे मनचलों की उलटी गिनती शुरू, पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल, जल्द होगी गिरफ्तारी

Banka Mandar Parvat Viral Video News: मंदार पर्वत पर युवती से छेड़खानी और 1500 की रंगदारी वसूलने वाले 3 आरोपियों की पहचान। बांका पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी। BNS और IT एक्ट में केस दर्ज।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 September 2026, 12:00 PM IST
google-preferred

Banka: बिहार के बांका जिले में प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर युवती से हुई बदसलूकी और ऑनलाइन रंगदारी के मामले में पुलिस का एक्शन अब बेहद तेज हो गया है। वीडियो के वायरल होते ही हरकत में आई बौंसी थाना पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस की विशेष टीमें देर रात से ही आरोपियों के हर संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और बहुत जल्द तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

क्या था पूरा मामला?

घटना 3 जून 2026 की है, जब पीड़िता अपने दो दोस्तों के साथ मंदार पर्वत घूमने पहुंची थी। इसी दौरान मनचलों के एक गिरोह ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने न सिर्फ युवती के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार किया, बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

यही नहीं, आरोपियों में शामिल अब्दुल्ला नाम के युवक ने पीड़िता के दोस्त को डरा-धमकाकर अपने खाते में 1,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर जांच शुरू की है।

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: सिपाही ने बहन को गोली मारकर खुद दी जान, जांच में जुटी पुलिस

अब्दुल्ला समेत तीन की पहचान

व्हाट्सऐप के जरिए 22 सितंबर को वीडियो सामने आने के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने मंदार पर्वत पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की।

जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे आरोपियों में से तीन की पहचान अब्दुल्ला, नितीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने बौंसी थाने में कांड संख्या 248/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 76, 3(5) और आईटी एक्ट की धारा 66E व 67A के तहत गंभीर मामला दर्ज किया है।

साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए बांका पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आरोपियों के करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है।

हत्या या भयानक हादसा? बिहार के कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पर धड़ से अलग मिला सिर, इलाके में फैली भयंकर दहशत

बांका पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यटन स्थलों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए हर कानूनी कदम उठाया जा रहा है। आरोपियों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है ताकि उन्हें जल्द से जल्द कानून के कटघरे में खड़ा किया जा सके।

Location :  Banka

Published :  25 September 2026, 12:00 PM IST

Related News

Advertisement