हिंदी
भारतीय SUV सेगमेंट (Img Source: Gooogle)
New Delhi: भारतीय SUV सेगमेंट में Tata Motors और MG Motor के बीच मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है। एक तरफ Tata ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई Tata Sierra की कीमतों का ऐलान किया है, तो दूसरी तरफ MG ने अपनी पॉपुलर SUV MG Hector Facelift को नए अवतार में बाजार में उतारा है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों SUVs की शुरुआती कीमत अब लगभग एक जैसी हो गई है। ऐसे में बेस वेरिएंट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि कम कीमत में कौन-सी SUV ज्यादा फीचर्स और बेहतर विकल्प देती है।
कीमत की बात करें तो Tata Sierra का बेस वेरिएंट, MG Hector Facelift के Style वेरिएंट से करीब 50 हजार रुपये सस्ता है। दोनों ही मॉडल्स फिलहाल इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध हैं, इसलिए आने वाले समय में कीमतों में बदलाव संभव है। हालांकि मौजूदा हालात में बजट फ्रेंडली SUV चाहने वालों के लिए Tata Sierra थोड़ा ज्यादा किफायती विकल्प बनकर सामने आती है।
MG Hector के बेस वेरिएंट में सिर्फ पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, जबकि डीजल इंजन इसमें उपलब्ध नहीं है। इसके मुकाबले Tata Sierra अपने बेस मॉडल में ही पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन देती है। यह उन ग्राहकों के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है जो डीजल SUV को प्राथमिकता देते हैं। दोनों SUVs फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD) और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती हैं, लेकिन इंजन वैरायटी के मामले में Sierra आगे निकलती है।
डिजाइन के मामले में बेस वेरिएंट होते हुए भी Tata Sierra ज्यादा प्रीमियम फील देती है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और फ्लश टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं। वहीं MG Hector में बेस वेरिएंट पर साधारण हेडलाइट और पुल टाइप डोर हैंडल मिलते हैं। दोनों SUVs में LED DRL और 17-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं, लेकिन Hector में व्हील कवर का फायदा मिलता है। पीछे की तरफ Sierra की कनेक्टेड LED टेललाइट इसे ज्यादा फ्यूचरिस्टिक बनाती है।
बेस वेरिएंट में दोनों SUVs का इंटीरियर सिंपल रखा गया है। न तो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है और न ही स्पीकर दिए गए हैं। Tata Sierra में 4-इंच का डिस्प्ले, जबकि MG Hector में 3.5-इंच की यूनिट मिलती है। Sierra में पुश बटन स्टार्ट फीचर मौजूद है, जो Hector के बेस वेरिएंट में नहीं दिया गया। हालांकि MG Hector में रियर सीट रिक्लाइन का फीचर है, जो Sierra के बेस मॉडल में नहीं मिलता। सेफ्टी के मामले में दोनों SUVs लगभग बराबरी पर हैं। दोनों में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
अगर आप कम कीमत में ज्यादा इंजन ऑप्शन और मॉडर्न डिजाइन चाहते हैं, तो Tata Sierra बेहतर चॉइस साबित हो सकती है। वहीं, अगर आप ज्यादा स्पेस और रियर सीट कम्फर्ट को प्राथमिकता देते हैं, तो MG Hector Facelift भी एक मजबूत विकल्प है।
Location : New Delhi
Published : 20 January 2026, 12:16 PM IST
Topics : Auto News car news MG Hector Facelift SUV Tata Sierra