Crime in UP: कमरा दिखाने के बहाने साथी सिपाही ने महिला को बुलाया, फिर अपने रुम में घसीट ले गया और किया ये काम

उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला आरक्षी ने साथी सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जानें क्या है पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 13 January 2021, 6:18 PM IST
google-preferred

गोंडाः यहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला आरक्षी ने साथी सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें: हॉस्टल में फंदे से लटका मिला महिला पुलिस कांस्टेबल का शव, मचा हड़कंप, जानिये पूरा मामला

मामला गोंडा का है जहां 10 जनवरी की रात 10 बजे महिला सिपाही के साथ ही काम करने वाले साथी ने उसे फोन करके कमरा देखने के बहाने से बुलाया था। महिला सिपाही का कहना है कि- जैसे ही वह कमरा देख रही थी, वैसे ही आरोपित सिपाही ने उसे जबरदस्ती अपने कमरे में खिंच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही मूलरूप से बरेली जिले की है। 2019 बैच की महिला सिपाही है और अभी गोंडा में पुलिस लाइन में तैनात है।

यह भी पढ़ें: विधवा संग निर्भया जैसी दरिंदगी, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली रॉड, क्रूरता की सारी हदें पार 

इसके बाद महिला सिपाही किसी तरह वहां से भागी और अपने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। इस घटना के बारे में एसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

Published : 
  • 13 January 2021, 6:18 PM IST