महराजगंज का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया दौरा, बाढ़ में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज महराजगंज में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ से मरने वालों के पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये के चेक बतौर मुआवजा राशि वितरित किया। योगी के महराजगंज दौरे पर डाइनामाइट न्यूज़ की ये खास रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 August 2017, 5:15 PM IST
google-preferred

महराजगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जिले में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ के कारण मारे गये लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे के चेक दिये।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने की महराजगंज डीएम से बात, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

साथ ही उन्होंने प्रशासन को बाढ़ पीड़ितों की मदद में तेजी लाने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बाढ़ के कारण महराजगंज-फरेंदा मार्ग एक बार फिर हुआ बंद

उन्होंने बृजमनगंज में बाढ़ पीड़ितों और प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की और उनके हालचाल पूछे।

बाढ़ का जायजा लेते हुये सीएम योगी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में सरकार हर सहयोग देगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुये कहा कि राहत और बचाव कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें: बाढ़ के कारण एक बार फिर बंद हुआ महराजगंज-फरेंदा मार्ग

योगी ने आज बृजमनगंज के अलावा, बहुआर और पनियरा इलाके का भी दौरा किया। 

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 

No related posts found.