

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने लखनऊ के दारूल शफा मे एक बैठक कर केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी होने और देश की सुरक्षा को खतरे मे डालने का आरोप लगाया है।
लखनऊ: दारूल शफा में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मे केंद्र सरकार पर श्रम कानूनों को शिथिल करने का आरोप लगाया गया। बैठक मे राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा की केंद्र सरकार देश की सभी 41 आर्डिनेन्स फैक्ट्रियों को कारपोरेट घरानों के हवाले करने पर तुली है। उन्होंने गन्ना किसानों के भुगतान की दरें अलग-अलग राज्यों मे अलग-अलग होने पर भी सवाल उठाया।
श्रमिकों को न्यूनतम 18 हजार वेतन देने की उठाई मांग
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहें मजदूरों को न्यूनतम 18 हजार रुपये का मासिक वेतन दिया जाये। इसी के साथ कहा की सभी विभागों मे काम कर रहे सविंदा कर्मचारियों को नियमित कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाये।
यह भी पढ़ें: अमित शाह ने कहा ‘बापू’ बहुत 'चतुर बनिया' थे..
महात्मा गांधी को चतुर बनिया बताने वाले अमित शाह मांगे माफी
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा की महात्मा गांधी को चतुर बनिया कहने वाले अमित शाह को पूरे देश की जनता से मांफी मांगनी चाहिये।
No related posts found.