औरैया में शादी से पहले दुल्हन रहस्यमय रूप से गायब, बारात में मची खलबली; जानिए पूरा मामला

यूपी के औरैया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां, बारात के समय दुल्हन ब्यूटी पार्लर से लापता हो गई। परिवार और रिश्तेदारों की तुरंत कार्रवाई के बाद शादी किसी रिश्तेदार की बेटी से कराई गई। घटना ने गांव में अफरातफरी मचा दी और सभी स्तब्ध रह गए।

Updated : 13 December 2025, 3:58 PM IST
google-preferred

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीते गुरुवार को एक गांव में शादी होने वाली थी। जैसे ही बारात आने वाली थी, दुल्हन अपने सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर गई। लेकिन वहां से वह अचानक लापता हो गई। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

इस घटना के बाद परिजन घबराए और उन्होंने फफूंद थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि एक युवक ने बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को कहीं ले जाकर गायब कर दिया।

Viral News: प्याज-लहसुन के विवाद में फंसा 12 साल पुराना रिश्ता, अहमदाबाद कोर्ट ने सुनाया तलाक का फैसला

बारात में अफरातफरी

दुल्हन की गैरमौजूदगी पर बारात में शामिल लोग और वधू पक्ष के सदस्य स्तब्ध रह गए। बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन दुल्हन के न आने से माहौल में तनाव फैल गया। लड़की वालों ने पूरी स्थिति दूल्हे पक्ष को बताई। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि शादी न होने पर वर और वधू दोनों की बदनामी का खतरा था।

रिश्तेदार की बेटी से कराई शादी

सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, लड़की पक्ष ने दूल्हे पक्ष के सामने प्रस्ताव रखा कि शादी किसी रिश्तेदार की बेटी से कर दी जाए। दूल्हे पक्ष ने रिश्तेदार की बेटी के परिजनों से संपर्क किया और आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए।

Auraiya News

प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

बारात और घटना का क्रम

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव में गुरुवार रात लगभग आठ बजे बारात आने वाली थी। मैरिज होम में बारातियों के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई और वहां से उसने अपने सहेलियों को घर जाने को कहा। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। बारात दरवाजे पर पहुंची, लेकिन स्वागत न देखकर लोगों के चेहरे पर चिंता और आश्चर्य झलकने लगा। कुछ बारातियों ने देखा कि दुल्हन किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी।

Viral News: युवक ने खाए एक नहीं, कई जिंदा कॉकरोच; फिर जो हुआ उसने सबको कर दिया हैरान

इस पूरे घटनाक्रम के बाद, लड़की पक्ष और रिश्तेदारों ने तुरंत दूल्हे पक्ष को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद तय हुआ कि रिश्तेदार की बेटी से शादी संपन्न कराई जाए। अंततः दोनों पक्षों की सहमति से यह शादी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

यह घटना औरैया जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। दुल्हन के रहस्यमय गायब होने और बारात में अचानक बदलाव के चलते यह मामला लोगों के लिए चौंकाने वाला बन गया।

Location : 
  • Auraiya

Published : 
  • 13 December 2025, 3:58 PM IST