औरैया में शादी से पहले दुल्हन रहस्यमय रूप से गायब, बारात में मची खलबली; जानिए पूरा मामला
यूपी के औरैया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां, बारात के समय दुल्हन ब्यूटी पार्लर से लापता हो गई। परिवार और रिश्तेदारों की तुरंत कार्रवाई के बाद शादी किसी रिश्तेदार की बेटी से कराई गई। घटना ने गांव में अफरातफरी मचा दी और सभी स्तब्ध रह गए।