“तुम्हारा पैसा नहीं, टिकट चाहिए!”: सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिला की घटिया हरकत, व्यूअर्स के उड़े होश

बेटिकट महिला का ट्रेन में हाई-वोल्टेज ड्रामा! TTE को झूठे केस में फंसाने के लिए खुद फाड़े अपने कपड़े। TTE के मोबाइल कैमरे में कैद हुई सारी करतूत। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 September 2026, 2:32 PM IST
google-preferred

New Delhi: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना और पकड़े जाने पर टीटीई (TTE) से बदतमीजी करना भारी पड़ सकता है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो क्लिप में एक महिला यात्री बेटिकट पकड़े जाने के बाद अपनी गलती मानने के बजाय टीटीई पर ही रौब गालती दिख रही है। गनीमत यह रही कि चेकिंग के दौरान टीटीई ने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन रखा था, जिससे महिला का पूरा झूठ और ड्रामा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

"हमें पैसा नहीं, टिकट चाहिए"- बहस से शुरू हुई बात

घटना के दौरान जब महिला ने कहा कि ‘जब हम पैसा दे रहे हैं…’, तो टीटीई ने तुरंत बात काटते हुए साफ शब्दों में कहा, ‘हमें तुम्हारा पैसा नहीं, टिकट चाहिए, टिकट बनवाओ।’ टीटीई का यह सीधा रुख सुनकर महिला भड़क गई।

मैदान पर रनों की बारिश और दिमाग में शांति, Abhishek Sharma के इस वायरल सेलिब्रेशन ने कैसे जीत लिया सबका दिल?

अवधी भाषा में बात कर रही महिला ने खुद को ‘राधिका तिवारी’ बताया और अपने किसी पहुंच वाले ‘मुन्ना तिवारी’ नाम के टीटीई का नाम लेकर ऑन-ड्यूटी टीटीई को धमकाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, महिला ने मौके पर ही अपने जानकार को फोन घुमाकर टीटीई पर तंग करने का झूठा दावा करना शुरू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brijesh Maurya (@railway_tte_cccts)

झूठा आरोप लगाने के लिए खुद ही फाड़ लिए अपने कपड़े

हद्द तो तब हो गई जब महिला ने 112 पर पुलिस कॉल करने की धमकी दी और फोन पर चिल्लाते हुए कहा, ‘ये टीटीई मेरे कपड़े फाड़ रहा है, मुझे छू रहा है।’ अपने इस झूठे आरोप को सच साबित करने के लिए महिला वीडियो में खुद ही अपने कपड़े फाड़ती हुई नजर आई।

यह सब ड्रामा करने के बाद वह टीटीई की तरफ देखकर बोली ‘अब दिखाते हैं?’ महिला को लगा कि वह टीटीई को झूठे केस में फंसा देगी, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि उसकी यह सारी घिनौनी करतूत टीटीई के कैमरे में लाइव रिकॉर्ड हो रही थी।

शब्बीर के हाथ में पिस्टल, फिर 17 साल के जीशान को लगी गोली! वायरल वीडियो ने पुरंदरपुर कांड में खड़े किए नए सवाल

इंटरनेट पर उठी सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग टीटीई की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं कि उसने समय रहते कैमरा ऑन कर लिया, वरना बिना किसी सबूत के उस पर गंभीर कानूनी मुसीबत आ सकती थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि अगर आज कैमरा ऑन न होता तो एक निर्दोष टीटीई जेल में होता। यूजर्स ने रेल प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसी धोखाधड़ी और झूठे आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Location :  New Delhi

Published :  19 September 2026, 2:32 PM IST

Related News

Advertisement