हिंदी
गड्ढे में गिरी भारत सरकार की कार (Img: Dynamite News)
Noida: पिछले कुछ महीनो से उत्तर प्रदेश में ऐसी-ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिसने प्रदेश सरकार को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। अब नोएडा की एक तस्वीर सामने आई है, यह तस्वीर सोमवार की है। तस्वीर को देखकर जिले के लोग कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार गड्ढे में गिर गई है। आईए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
नोएडा के सेक्टर-93 में स्थित एक सड़क में गड्ढा हो गया और उस गड्ढे में एक गाड़ी का अगला पहिया जा गिरा। वहां से गुजर रहे लोगों ने गाड़ी की फोटो अपने मोबाइल में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जब इस तस्वीर को नोएडा की जनता ने देखा तो लोग कहने लगे कि अब तो उत्तर प्रदेश सरकार ही गड्ढे में गिर गई है।
बात ऐसी है कि जो गाड़ी गड्ढे में गिरी, उस कार के अगले हिस्से में उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। हालांकि, गाड़ी प्राइवेट थी। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
आखिर क्या था सोनू की मौत का राज? देवरिया मेडिकल कॉलेज लाते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
आपको बता दें कि नोएडा को उत्तर प्रदेश की आर्थिक नगरी कहा जाता है। बताया जाता है कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे हाईटेक और लग्जरी क्लास की सड़कें केवल नोएडा में है, लेकिन इस फोटो के बाद काफी सवाल खड़े होते हैं। अब बताइए कि नोएडा की इस हालत को देखकर आप क्या कहोगे?
Location : Noida
Published : 6 July 2026, 1:27 PM IST