Viral Video: स्कूल नहीं गईं, फिर भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हैं गोवा की महिला, वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

गोवा में सामान बेचने वाली काली का अंग्रेजी बोलने का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल है। कभी स्कूल नहीं गईं, फिर भी ग्राहकों से बातचीत करके सीखी फर्राटेदार अंग्रेजी। जानिए उनकी कहानी और वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 November 2026, 4:39 PM IST

New Delhi: आजकल के मां-बाप ऐसा सोचते हैं कि अगर उनका बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़ेगा तो वह कफी होशियार और अच्छी अंग्रेजी बोल पाएगा, पर ये सच नहीं है। अच्छी अंग्रेजी बोलने के लिए जरूरी नहीं है कि वह अच्छे स्कूल जाए और अच्छे कोचिंग क्लास लें, बल्कि आपकी मेहनत और लगन पर निर्भर करता है कि आप अंग्रेजी बोल सकते हैं या नहीं। यह बात हम नहीं, गोवा की एक महिला ने साबित कर दिखाया है।

आज कल लोगों की एक ही धारणा है कि अगर कोई अच्छी अंग्रेजी बोल रहा है तो वह जरूर किसी अच्छे संस्थान से पढ़ा है या पढ़ रहा है। लेकिन आज उसी धारणा को गोवा की रहने वाली काली ने चुनौती दी। सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो में काली ने कैमरे के सामने कुछ ऐसा बोल दिया कि वीडियो बनाने वाले और देखने वाले दोनों के होश उड़ गए।

हुनर ने खींचा लोगों का ध्यान

महिला ने वीडियो में ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी बोली कि सभी के मुंह खुले के खुले रह गए और सबसे हैरानी की बात यह है कि काली ने कभी स्कूल की शक्ल भी नहीं देखी, पढ़ने तो दूर की बात है। पर इतनी अच्छी अंग्रेजी कैसे बोल पा रही। यह बस उनकी मेहनत और लगन है, जिसे लोग छुपाकर पैसों और पढ़ाई पर दोष देकर पीछे हट जाते हैं।

Viral Video: पिता का साया नहीं, मां करती हैं घरों में काम, डिलीवरी बॉय की कहानी सुन भावुक हुए लोग

एक कंटेंट क्रिएटर ने गोवा में काली की वीडियो शूट कर उसे पोस्ट की, जो अब खूब वायरल हो रही है। वीडियो में काली गोवा के बीच पर बैठी दिखाई देती है। शायद ही कोई पहली नजर में यह सोच सकता है कि एक साधारण सी दिखने वाली महिला इतनी अच्छी अंग्रेजी बोल सकती है। बातचीत के दौरान वह बताती है कि उनका बचपन यहीं बीता है और वह कई सालों से इसी जगह काम कर रही है।

काली ने बताया अंग्रेजी बोलने का राज

इस वीडियो में सबसे बड़ी बात यह है कि काली गोवा के बीच में सामान बेचती है और अपना पेट पालती है। जब कंटेंट क्रिएटर काली से पूछता है कि उन्होंने इतनी अच्छी अंग्रेजी कैसी सीखी, तो काली बताती है कि वह कभी स्कूल नहीं गईं। उन्होंने ग्राहकों से बातचीत करके ही यह भाषा सीखी है।

उनका कहना है कि रोजाना अलग-अलग लोगों से बात करने के कारण उनकी अंग्रेजी बेहतर होती चली गई। यही वजह है कि वह बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के विदेशी पर्यटकों से आसानी से बातचीत कर लेती हैं। उनकी यह बात दिखाती है कि सीखने की इच्छा और लगातार अभ्यास से भाषा पर पकड़ बनाई जा सकती है।

काली कई विदेशी एक्सेंट में बोलती है अंग्रेजी

काली की अंग्रेजी सुनकर कंटेंट क्रिएटर उसकी काफी तारीफ करता है और कहता है कि वह उससे भी अच्छी अंग्रेजी बोलती है। कंटेंट क्रिएटर यह भी कहता है कि काली की बोलने की शैली ब्रिटेन के लोगों जैसी लगती है। इस पर काली बताती हैं कि कई लोग उनके बोलने के अंदाज को ऑस्ट्रेलियन, अमेरिकन और ब्रिटिश एक्सेंट जैसा बताते हैं।

Viral Video: सुबह 4:30 बजे साइकिल लेकर बेटी को परीक्षा केंद्र छोड़ने निकले पिता, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काली के आत्मविश्वास और भाषा पर पकड़ की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने गोवा के पर्यटन इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि पहले बड़ी संख्या में ब्रिटिश पर्यटक यहां आते थे, इसलिए स्थानीय लोगों को अंग्रेजी सीखनी पड़ती थी। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि काली तो उनकी अंग्रेजी की टीचर से भी बेहतर बोलती हैं। यह वीडियो बताता है कि शिक्षा के औपचारिक रास्ते के अलावा अनुभव और रोजमर्रा की बातचीत भी सीखने का बड़ा माध्यम बन सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  8 November 2026, 4:39 PM IST