
गुरु-शिष्य की अद्भुत मुलाकात (Img- X)
New Delhi: पैसा तो हर कोई कमा लेता है, लेकिन सम्मान और गर्व की जो पूंजी एक शिक्षक कमाता है, उसकी कोई कीमत नहीं होती। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा एक नया वीडियो इसी बात की गवाही देता है, जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं।
यह कहानी एक शिक्षिका और उनके एक पुराने छात्र की है, जिनकी मुलाकात किसी आम जगह पर नहीं, बल्कि देश की सीमा पर बर्फीले और ऊंचे पहाड़ों के बीच हुई। इस अद्भुत और अप्रत्याशित मुलाकात ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
वायरल वीडियो के शुरुआती दृश्यों में एक महिला (शिक्षिका) बेहद गर्व और उत्साह के साथ कैमरे के सामने आकर कहती हैं, "देखिए दोस्तों, नाथूला के पास मेरा पढ़ाया हुआ बच्चा मिला है।" वीडियो में उनके साथ भारतीय सेना की वर्दी में तैनात एक युवा जवान खड़ा दिखाई देता है, जिसके चेहरे पर अपनी गुरु को देखकर एक बेहद प्यारी और सम्मानजनक मुस्कान तैर रही है।
यह भावुक पल सिक्किम के प्रसिद्ध नाथूला दर्रे के पास का है, जो समुद्र तल से लगभग 14,200 फीट की अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित है। इतनी दुर्गम और बर्फीली जगह पर अपनी मातृभूमि की रक्षा में तैनात पुराने छात्र को वर्दी में देखना किसी भी शिक्षक के लिए जीवन का सबसे बड़ा और भावुक क्षण हो सकता है।
देखिए एक शिक्षिका को हजारों फुट की ऊंचाई पर उनका पढ़ाया हुआ बच्चा मिला लेकिन आर्मी की वर्दी में तो,
शिक्षिका बोली ये कमाया है हमने ♥️ pic.twitter.com/Sue0qYWDa1— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) July 3, 2026
वीडियो में शिक्षिका बेहद गर्व से भरी आवाज़ में उन लोगों को जवाब देती हैं जो इस पेशे को छोटा समझते हैं। वह कहती हैं, "लोग कहते हैं न कि क्या रखा है टीचिंग की नौकरी में, तो देख लीजिए, यह है इस काम की असली ताकत। यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी कमाई है।"
इस मुलाकात की सबसे खूबसूरत और खास बात यह थी कि उस जवान ने खुद अपनी शिक्षिका को इतनी भीड़ और भारी सुरक्षा जैकेटों के बीच पहचान लिया था। शिक्षिका आगे कहती हैं कि उनका यह छात्र इतनी कठिन और कष्टकारी परिस्थितियों में देश की सेवा कर रहा है, इसके बावजूद वह अपने पुराने दिनों और अपनी गुरु को नहीं भूला।
594 करोड़ की डील और एक्स गर्लफ्रेंड की माफी? जानिए इस्माइल साइबरी की वायरल कहानी का सच
बातचीत के दौरान माहौल को थोड़ा हल्का करने के लिए शिक्षिका मुस्कुराते हुए अपने छात्र से पुरानी यादें ताजा करती हैं। वह कहती हैं, "तुमको... सॉरी अब तो आप देश के जवान हैं, तो आपको पहले हम स्कूल में बहुत डांटते होंगे ना? अच्छा यह बताओ कि तुमको मेरी कौन सी बात सबसे ज्यादा याद है?"
इस पर देश की रक्षा में मुस्तैद वह जवान बेहद शालीनता और आदर के साथ जवाब देता है, "मैम, मुझे आपका अनुशासन (डििसप्लीन) याद है।" जवान का यह जवाब सुनकर शिक्षिका भावुक होकर हंस पड़ती हैं और कहती हैं, "चलो, अच्छा है तुम्हें मेरी डांट याद नहीं रही, बल्कि अनुशासन याद रहा।"
Location : New Delhi
Published : 4 July 2026, 1:24 PM IST
Topics : Emotional Story Indian Army Viral News Viral video