ब्रेकअप के बाद चमकी लड़के की किस्मत, वायरल वीडियो में रोती दिखी एक्स गर्लफ्रेंड, आप भी सुने ये किस्सा

ब्रेकअप के बाद लड़के की किस्मत ऐसी बदली कि वह न्यूजीलैंड में जॉब और 5-स्टार लाइफ जी रहा है। वायरल वीडियो में एक्स गर्लफ्रेंड अपने फैसले पर पछताती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 January 2026, 5:16 PM IST

New Delhi: रिश्तों में दरार आना किसी के लिए बेहद दर्दनाक होता है, तो किसी के लिए जिंदगी बदल देने वाला मोड़ साबित हो जाता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां एक कपल के ब्रेकअप के बाद लड़के की किस्मत इस कदर चमकी कि लड़की को अपने फैसले पर पछताना पड़ गया।

दो साल तक किया बॉयफ्रेंड को डेट

वायरल वीडियो में लड़की अपने ब्रेकअप की कहानी खुद बयां करती नजर आ रही है। लड़की का कहना है कि उसने करीब दो साल तक अपने बॉयफ्रेंड को डेट किया। इस दौरान उसका बॉयफ्रेंड इतना कंगाल था कि उसके पास 200 रुपये तक नहीं होते थे। जब भी वह बाहर खाने-पीने की बात करती, लड़का पैसे न होने का बहाना बना लेता था।

हर बार लड़की को उठाना पड़ा खर्च

लड़की ने बताया कि बाहर जाने पर ज्यादातर खर्च उसे ही उठाना पड़ता था। बावजूद इसके, वह अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती थी और उसे इस बात की तसल्ली थी कि शायद आगे चलकर वह मेहनत करेगा और कुछ बनेगा। लड़की का कहना है कि वह उसके संघर्ष के दिनों में उसके साथ खड़ी रही।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुई सृष्टि जैन की सगाई की तस्वीरें, फैंस बोले ‘बेपनाह प्यार; देखें खूबसूरत तस्वीरें

बर्गर किंग वाला किस्सा

लड़की ने एक मजेदार लेकिन दर्दभरा किस्सा भी सुनाया। उसने बताया कि एक बार उसने बर्गर किंग चलने की बात कही, तो उसके बॉयफ्रेंड ने जवाब दिया कि “बर्गर तो घर पर ही बना लेंगे।” लड़की को यह बात समझ ही नहीं आई कि घर पर बर्गर कैसे बनेगा। आखिरकार उस दिन भी उसे ही पैसे देने पड़े।

ब्रेकअप का लिया फैसला

लगातार आर्थिक तंगी और भविष्य को लेकर अनिश्चितता के चलते लड़की ने आखिरकार ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया। उसका कहना है कि उसने सोचा था कि शायद लड़का कभी तो पैसे कमाएगा, लेकिन दो साल में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसी वजह से उसने रिश्ता खत्म कर दिया।

ब्रेकअप के बाद बदली लड़के की किस्मत

लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट इसके बाद आया। लड़की ने बताया कि ब्रेकअप के कुछ समय बाद उसके एक्स बॉयफ्रेंड की न्यूजीलैंड में नौकरी लग गई। इतना ही नहीं, उसने एक नई गर्लफ्रेंड भी बना ली। अब वही लड़का 5-स्टार होटल में अपनी नई गर्लफ्रेंड को अपने पैसों से खाना खिलाता है।

रोते हुए लड़की ने जताया अफसोस

वीडियो में लड़की सिसकियां भरते हुए कहती है कि “मेरे लिए उसके पास 5 रुपये तक नहीं होते थे और अब वह दूसरी लड़की को 5-स्टार होटल ले जा रहा है।” उसने अपनी किस्मत को कोसते हुए कहा कि शायद उसकी ही किस्मत खराब थी।

फतेहपुर में लगातार चोरियां, वायरल वीडियो और खामोश पुलिस- क्या है पूरा सच?

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @isarcasmgram नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 24 January 2026, 5:16 PM IST