Ban vs Pak: रिजवान की ओवरएक्टिंग पर शांतो का डायलॉग- ‘ओवरएक्टिंग के 50 रुपए काटो’, वीडियो वायरल

बांग्लादेश और पाकिस्तान के टेस्ट में रिजवान-लिटन की बहस के बीच कप्तान शांतो ने हेरा फेरी वाला डायलॉग कहा, 'ओवरएक्टिंग के 50 रुपए काटेंगे।' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस हंसते-हंसते झूम उठे।

Updated : 20 May 2026, 3:53 PM IST
google-preferred

New Delhi: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर हुई हल्की-फुल्की बहस ने सोशल मीडिया पर हंसी का माहौल बना दिया। पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास के बीच हुई नोकझोंक में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बॉलीवुड का तड़का लगाते हुए मजेदार डायलॉग बोला, जो फैंस को खूब पसंद आया।

मैदान पर बहस का आगाज

मैच के चौथे दिन मैदान पर उस समय माहौल गर्मा गया, जब रिजवान ने एक गेंद डिफेंड करने के बाद साइट-स्क्रीन के पास किसी हलचल की शिकायत अंपायर से की। लिटन दास ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच हल्की-फुल्की बहस आम है, लेकिन कभी-कभी यह ऐसा मोड़ ले लेती है कि दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

Viral Story: पति ने कहा मर जाऊंगा लेकिन नहीं रखूंगा, प्रेमी के बाद लौट आई पत्नी का वीडियो वायरल

बॉलीवुड का तड़का

जैसे ही बहस बढ़ी, बांग्लादेश के कप्तान शांतो बीच में आए और मजाकिया अंदाज में कहा, “ओवरएक्टिंग के हम 50 रुपए काटेंगे।” यह डायलॉग बॉलीवुड फिल्म ‘हेरा फेरी’ का मशहूर डायलॉग है। मैदान पर इस तरह की हल्की-फुल्की टिप्पणी ने माहौल को तुरंत हल्का कर दिया और खिलाड़ियों के बीच की तकरार एक मजेदार पल में बदल गई।

वीडियो वायरल

पूरा यह संवाद स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गया, और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने इस मजेदार पल को बार-बार देखा और शेयर किया। वीडियो में रिजवान की नाटकिया शिकायत, लिटन दास का रिएक्शन और शांतो का बॉलीवुड डायलॉग सभी का ध्यान खींच रहे हैं।

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस मजेदार घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दी।

Viral Story: हाथ भी गर्म हुए और लिट्टी भी तैयार… सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा जुगाड़; देखें वीडियो

मैच की बात करें तो मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर था। पाकिस्तान ने 437 रन के लक्ष्य का पीछा किया लेकिन 358 पर ऑल आउट हो गया। बांग्लादेश ने यह मुकाबला 78 रनों से जीत लिया। इस मैच में रिजवान ने 94 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सलमान आगा 71 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की जीत ने उनके फैंस में उत्साह भर दिया।

Location :  New Delhi

Published :  20 May 2026, 3:40 PM IST

Advertisement