हिंदी
Jaunpur: जौनपुर जिले के कुछमुछ गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया है। 75 वर्षीय संगरू राम ने सोमवार को 35 साल की महिला मनभावती से कोर्ट मैरिज कर मंदिर में सात फेरे लिए। लेकिन शादी के कुछ ही घंटों बाद उनकी अचानक मौत हो गई।
संगरू राम की पहली पत्नी का देहांत एक साल पहले हो गया था। उनकी कोई संतान नहीं थी और वे अकेले खेती कर जीवन यापन कर रहे थे। मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी और उनके पहले पति से तीन बच्चे हैं। मनभावती के अनुसार, शादी की रात दोनों देर तक बातें करते रहे। सुबह संगरू राम की तबियत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। संगरू के भतीजों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया है। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम की मांग उठ रही है।
Location : Jaunpur
Published : 1 October 2025, 4:00 PM IST