|VIDEO| Ganga Expressway पर दर्दनाक एक्सीडेंट, कार में फंसे परिवार के लोग

गंगा एक्सप्रेसवे पर रायबरेली के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने राहत-बचाव शुरू किया। देखिए हादसे की पूरी तस्वीर।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 2 May 2026, 2:55 PM IST


Raebareli: रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कटघर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने चल रही कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गंगा एक्सप्रेसवे की है।

बताया जा रहा है कि जौनपुर निवासी रवींद्र यादव अपनी पत्नी श्वेता और 8 साल के बेटे सहर्ष के साथ प्रयागराज से दिल्ली शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

डलमऊ पुलिस ने राहत-बचाव अभियान चलाकर घायलों को एंबुलेंस से लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Location :  Raebareli

Published :  2 May 2026, 2:55 PM IST