प्रयागराज में झमाझम बारिश से केपी कॉलेज मैदान जलमग्न, राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों पर फिरा पानी; क्या है नया प्लान

प्रयागराज के केपी कॉलेज मैदान में लगातार बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया है, जिससे राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियों में बाधा आ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता पंप लगाकर पानी निकालने और व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 8 August 2026, 3:49 PM IST

Prayagraj: प्रयागराज में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। केपी कॉलेज मैदान में जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति काफी बिगड़ गई है। मैदान में घुटनों तक पानी भर जाने से पंडाल, कुर्सियों और साउंड सिस्टम की व्यवस्था में बड़ी अड़चनें आ रही हैं, जिससे स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।

वाटर पंप से निकाला जा रहा पानी, युद्धस्तर पर जुटी टीम

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अब इस प्राकृतिक चुनौती से निपटने का मोर्चा संभाल लिया है। भारी क्षमता वाले वाटर पंपों और दर्जनों मजदूरों को तैनात करके मैदान से जल निकासी का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। कांग्रेस कमान का साफ कहना है कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद छात्रों और युवाओं से राहुल गांधी का संवाद हर हाल में आयोजित कराया जाएगा।

Location :  Prayagraj

Published :  8 August 2026, 3:49 PM IST