Rudraprayag: केदारनाथ धाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह के भीतर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे नए रिकॉर्ड बनते नजर आ रहे हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पैदल मार्ग से लेकर धाम तक भोजन, पेयजल, आवास और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की है। ग्वालियर से आए मनोज ने बताया कि भारी भीड़ के बावजूद दर्शन सुचारू रूप से हो रहे हैं। वहीं सोनीपत की शिखा बंसल और ईशा गुप्ता ने स्वच्छता और वाटर एटीएम की सुविधा को सराहा।
Rudraprayag: केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बीकेटीसी अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का जाना हाल
नीदरलैंड से आए दल ने भी यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बताया तथा प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की। वीडियो में देखिए केदारनाथ धाम की दिव्य यात्रा, बेहतरीन व्यवस्थाएं और श्रद्धालुओं के अनुभवों की झलक....

Location : Rudarprayag
Published : 29 April 2026, 4:02 PM IST