10 अप्रैल से लापता मेडिकल छात्र को लेकर गोरखपुर में बड़ा प्रदर्शन, सोनार नरहरी सेना ने सरकार-प्रशासन से मांगा जवाब; देखें Video

गोरखपुर में लापता छात्र अभिषेक वर्मा की तलाश को लेकर सोनार नरहरी सेना ने बड़ा धरना प्रदर्शन किया। परिवार का आरोप है कि कई स्तरों पर शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए गए और आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 June 2026, 7:19 PM IST

Gorakhpur: बड़हलगंज स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्र अभिषेक वर्मा के लापता होने के मामले ने अब जनआंदोलन का रूप लेना शुरू कर दिया है। छात्र की बरामदगी और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को सोनार नरहरी सेना ने गोरखपुर के टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया।

धरने का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान गोरखपुर समेत कई जनपदों से सोनार समाज, सर्राफा कारोबारियों और सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए अभिषेक वर्मा की जल्द तलाश और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

10 अप्रैल से लापता है छात्र

धरना स्थल पर मौजूद अभिषेक वर्मा के पिता राजेश्वर वर्मा ने बताया कि उनका बेटा बड़हलगंज के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत था और 10 अप्रैल से लापता है। परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। धरना प्रदर्शन के अंत में सोनार नरहरी सेना ने प्रशासन से मांग की कि छात्र की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए जाएं और परिवार को जल्द न्याय दिलाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक अभिषेक वर्मा का पता नहीं चल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  16 June 2026, 7:19 PM IST