मेरा बेटा वापस चाहिए…66 दिन से लापता मेडिकल छात्र का सुराग नहीं, खोजबीन में देरी से फूटा गुस्सा; आखिर कहां है अभिषेक?
गोरखपुर में एक मेडिकल छात्र अभिषेक वर्मा के लापता होने के मामले को लेकर टाउन हॉल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। परिवार का दावा है कि कई स्तरों पर शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।