Farrukhabad: महाराष्ट्र के गणेश उत्सव की भव्यता तो हर किसी ने देखी होगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भी बप्पा की भक्ति का वैसा ही अलौकिक रंग बिखर रहा है। जिले के कमालगंज स्थित प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस में गणेश सेवा समिति द्वारा लगातार 17वें वर्ष विशाल गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विशाल पंडाल, मनमोहक झांकियां, अलौकिक महाआरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के चलते आज पूरा इलाका 'मिनी मुंबई' के नाम से जाना जाने लगा है। इस बार महोत्सव में 11 फीट ऊंची बप्पा की दिव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जिनके दर्शनों के लिए हर रोज हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।
समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से 8:00 बजे तक विशेष महाआरती आयोजित की जाती है। इसके बाद अलीगढ़ और बुलंदशहर से आए सुप्रसिद्ध कलाकार धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां पेश करते हैं।
महोत्सव के दौरान गणेश वंदना, महारास, 10 महाविद्या, विष्णु अवतार, शिव विवाह और लव-कुश प्रसंग जैसी भव्य झांकियां श्रद्धालुओं का मन मोह रही हैं। रोजाना करीब 7 से 8 हजार भक्त पंडाल पहुंच रहे हैं, जबकि अंतिम दिनों में यह आंकड़ा 20 हजार के पार जाने की उम्मीद है।
मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए इस बार पूरे पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया गया है ताकि बारिश में भी भक्ति का रंग फीका न पड़े। सुरक्षा के लिहाज से परिसर में हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन कैमरों से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। पुलिस बल के साथ-साथ गणेश धारी महिला वॉलंटियर्स और पुरुष स्वयंसेवक चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद हैं।
समिति के अनुसार, 25 सितंबर दिन शुक्रवार को बप्पा की भव्य विसर्जन यात्रा सुबह 8 बजे प्रांगण से शुरू होगी। दीप केसरी माता मंदिर से होते हुए यह यात्रा पूरे कमालगंज नगर, फतेहगढ़ चौराहे, भोलेपुर और मसेनी चौराहा होकर पवित्र पांचाल घाट पहुंचेगी, जहां प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

Location : Farrukhabad
Published : 25 September 2026, 3:24 PM IST
Topics : Bappa Visarjan Route Farrukhabad Ganesh Mahotsav farrukhabad news UP Ganesh Utsav 2026 UP News