Video: डाइनामाइट न्यूज़ ने भव्य तरीके से मनाया भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का जन्मदिन

देश के प्रमुख मीडिया संस्थान डाइनामाइट न्यूज़ ने हर साल की तरह इस वर्ष भी बुधवार, 11 नवंबर को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ का 67वां जन्मदिन पूरे उत्साह, भव्यता और बेहद खास अंदाज में मनाया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 November 2026, 6:41 PM IST

New Delhi: देश के प्रमुख मीडिया संस्थान डाइनामाइट न्यूज़ ने हर साल की तरह इस वर्ष भी बुधवार, 11 नवंबर को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ का 67वां जन्मदिन पूरे उत्साह, भव्यता और बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर युवा पत्रकारों के साथ-साथ मीडिया से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। जन्मदिन पर सभी पत्रकारों ने जस्टिस डॉ चंद्रचूड़ को माला पहनाकर तथा गुलदस्ते, हस्तलिखित ग्रीटिंग कार्ड्स भेंट किये और तालियों की गड़गड़ाहट व गर्मजोशी के साथ केक काटकर उनके जन्मदिन के जश्न को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर डाइनामाइट न्यूज़ की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल और एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश की ओर से डॉ. चंद्रचूड़ को जन्मदिन की शुभकामनाओं से युक्त हस्तलिखित विशेष संदेश भी भेंट किया गया। इस मौके पर डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी पुस्तक Why The Constitution Matters पर डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश के लिए विशेष रूप से ऑटोग्राफ भी दिया।

इस खास आयोजन में डाइनामाइट न्यूज़ के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर वेद प्रकाश, एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, असाइनमेंट एडिटर सुरेश प्रजापति, अंग्रेजी टीम के सीनियर एडिटर प्रदीप त्रिपाठी, ऋषिरा जैन, मार्केटिंग हेड विकास शर्मा, रोहित गोयल, पूनम राजपूत, सौम्या सिंह, नितिन पाराशर, बॉबी राज, प्रियम, प्रतिभा यादव, कौमल चौहान, सौम्या, आस्था जायसवाल, सीनियर वीडियो एडिटर यश गौतम, फुरकान, प्रोड्यूसर दीपिका तिवारी, सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव कोमल पांडे, आर्या कुमारी, मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर उसामा और ओम प्रकाश सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी ने डाइनामाइट न्यूज़ परिवार की ओर से डॉ. चंद्रचूड़ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Location :  New Delhi

Published :  13 November 2026, 6:41 PM IST