गीतकार प्रसून जोशी, पूर्व CJI DY चंद्रचूड़, उद्योगपति सिंघानिया समेत 9 दिग्गजों को मिला NBT भूषण और नवरत्न सम्मान
नवभारत टाइम्स के 79 साल पूरे होने पर आयोजित ‘NBT उत्सव’ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, मनु भाकर और हुमा कुरैशी को ‘एनबीटी नवरत्न’ और प्रसून जोशी को ‘NBT भूषण’ सम्मान दिया गया।