Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिनावर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 17 मई की मध्यरात्रि को ग्राम दियोरीजीत में बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर के बाहर बंधी दो भैंसों को चोरी कर लिया। पीड़ित की सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की।
खुद को घिरा देख शातिर चोरों ने पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर उसके कुछ साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल चोर को अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके पास से चोरी की भैंसें तथा अवैध असलहा बरामद किया है। फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

Location : Budaun
Published : 2 June 2026, 3:08 PM IST
Topics : Budaun News crime news Police Encounter up crime UP News