नोएडा में 200 करोड़ का जमीन घोटाला: भूमाफियाओं का कब्जा, नेताओं-अफसरों पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने बैठाई SIT

नोएडा के महर्षि आश्रम भूमि घोटाले में करीब 200 करोड़ रुपये की जमीन पर भूमाफियाओं के कब्जे और राजनीतिक-संस्थागत मिलीभगत के आरोप सामने आए हैं। मामले में ED की जांच और सुप्रीम कोर्ट द्वारा SIT गठन के बाद जांच तेज हो गई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 2 June 2026, 8:50 PM IST

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़े और हाई-प्रोफाइल जमीन घोटाले का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। महर्षि आश्रम से जुड़ी करीब 200 करोड़ रुपये की जमीन पर भूमाफियाओं के कब्जे और मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले में राजनीतिक हस्तियों और कुछ अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

महर्षि आश्रम भूमि घोटाले का पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार नोएडा स्थित महर्षि आश्रम की लगभग 200 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इस जमीन पर धीरे-धीरे भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया और इसमें प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।

राजनीतिक मिलीभगत के आरोप

इस पूरे मामले में भाजपा के कुछ विधायक और सांसद पर भी मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक चर्चा और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

“सिस्टम में जा रहा पैसा”

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा खेल सिस्टम में पैसे के लेन-देन के कारण चल रहा है। लोगों का कहना है कि जब तक ऊपरी स्तर पर मिलीभगत खत्म नहीं होगी, तब तक इस तरह के घोटालों पर लगाम लगाना मुश्किल है।

Location :  Noida

Published :  2 June 2026, 8:50 PM IST