BJP नेत्री को सिर कलम करने की धमकी, इनाम में 5 लाख का ऐलान! गाजियाबाद पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद में बीजेपी नेत्री और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने पाकिस्तान और कुवैत से धमकी भरे कॉल और मैसेज मिलने का आरोप लगाया है। सिर कलम करने की धमकी और बेटे को निशाना बनाने के दावे के बाद इंदिरापुरम थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 25 October 2026, 11:55 AM IST
google-preferred

Ghaziabad: गाजियाबाद में बीजेपी नेत्री और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। नाजिया का आरोप है कि पाकिस्तान और कुवैत से उन्हें लगातार धमकी भरे फोन कॉल और मैसेज मिल रहे हैं। इस बार उन्हें सिर कलम करने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं, धमकी देने वालों की ओर से सिर कलम करने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का इनाम देने की बात भी कही गई है। मामले में इंदिरापुरम थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पाक और कुवैत से आई धमकी

गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में रहने वाली नाजिया इलाही खान के मुताबिक, 21 और 22 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबरों से फोन कॉल आए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कॉल के जरिए उन्हें आतंकवादी शहजाद भट्टी की ओर से धमकियां दी गईं। इसके अलावा पाकिस्तान के राणा हुन्नैन और कुवैत के एजाज तंवर की ओर से भी उन्हें धमकी भरे संदेश भेजे गए। नाजिया के अनुसार, इन संदेशों में उन्हें जान से मारने और सिर कलम करने की धमकी दी गई। उन्होंने दावा किया कि धमकी देने वालों ने उनका सिर कलम करने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का इनाम देने की बात भी कही है। इस तरह की धमकियों के सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया है।

गाजियाबाद के सिपाही की अनोखी लव स्टोरी: 25 दिन की छुट्टी और फिर अचानक गायब, पुलिस ने तलाशा तो सामने आई गजब कहानी

बेटे की तस्वीर भेजकर धमकाने का आरोप

नाजिया इलाही खान ने आरोप लगाया कि धमकी देने वालों ने अब उनके परिवार को भी निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। उनके मुताबिक, राणा हुन्नैन ने शनिवार को उन्हें धमकी भरा ऑडियो भेजा। इसके साथ ही उनके बेटे के साथ तस्वीरें भी भेजी गईं। नाजिया का दावा है कि आरोपी ने उनके बेटे को पहला निशाना बनाने की बात कही है। इस आरोप ने मामले को और गंभीर बना दिया है, क्योंकि अब धमकी केवल नाजिया तक सीमित नहीं होने का दावा किया जा रहा है, बल्कि उनके बेटे को भी खतरा बताया गया है।

इंदिरापुरम थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

धमकी मिलने के मामले में गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक जांच की जा रही है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए फोन नंबरों, भेजे गए संदेशों और ऑडियो की पड़ताल महत्वपूर्ण होगी।

लड़के के साथ लड़की हुई फरार तो मां को पुलिस ने किया इतना परेशान, अंत में करना पड़ा सुसाइड, गाजियाबाद में तनाव का माहौल

नाजिया मेरी बहन, सुरक्षा बढ़ाने की मांग करूंगा

इस मामले पर लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नाजिया इलाही खान ने उन्हें राखी बांधी है और वह उन्हें अपनी बहन मानते हैं। विधायक के मुताबिक, नाजिया ने सनातन धर्म अपनाकर उनके समाज में आने की बात कही है, इसलिए उनका स्वागत है। नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि वह नाजिया की सुरक्षा बढ़ाने के मुद्दे पर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे। उन्होंने उनकी सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

Location :  Ghaziabad

Published :  25 October 2026, 11:55 AM IST

Related News

Advertisement