राजधानी में इंजीनियर और ठेकेदारों की मिलीभगत का आरोप, जानें क्या है पूरी खबर?
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के लखनऊ प्रांतीय खंड में टेंडरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि यहां 70 प्रतिशत से भी कम दरों पर टेंडर जारी किए जा रहे हैं और बाद में इंजीनियरों व ठेकेदारों की मिलीभगत से नए काम जोड़कर बढ़े हुए रेट पर भुगतान कर दिया जाता है।