Uttarakhand Panchayat Election: शपथ ग्रहण समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

नैनीताल क्लब में जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपा दर्मवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में विधायक, अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने की। उन्होंने सबसे पहले अध्यक्ष दीपा दर्मवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Nainital: नैनीताल क्लब के शैले हॉल में सोमवार को जिला पंचायत नैनीताल के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर जिले भर से आए जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने की। उन्होंने सबसे पहले अध्यक्ष दीपा दर्मवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई और जिले के विकास के लिए सबको मिलकर काम करने का आह्वान किया।

अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने नंदा अष्टमी के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सरकार की योजनाओं के साथ मिलकर नैनीताल जनपद को विकास की अग्रिम पंक्ति में लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला पंचायत जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। वहीं उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें चुना है उसे कायम रखना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने जानकारी दी कि जिला पंचायत की पहली बैठक 6 सितंबर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे नैनीताल क्लब सभागार में आयोजित की जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी हेमंत द्विवेदी, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्य, सुरेश भट्ट, शांति मेहरा, दीपक मेहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, राज्य आंदोलनकारी गणेश बिष्ट और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 1 September 2025, 5:34 PM IST