
उत्तराखंड में रातों-रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
Dehradun: उत्तराखंड में बुधवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 17 आईएएस और 17 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। वहीं नैनीताल, टिहरी, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों को नए पुलिस कप्तान मिले हैं।
PCS अधिकारी बीएस चलाल को प्रतीक्षा सूची से हटाकर निदेशक डेयरी विकास और निदेशक महिला डेयरी विकास की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, इलागिरी को इन दोनों पदों से मुक्त कर अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बनाया गया है।
मिस्र के काहिरा में भीषण सड़क हादसा, आग की लपटों में घिरीं कारें, 30 लोगों की मौत, 15 घायल
सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह यादव को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। उनके पास समाज कल्याण और सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी बनी रहेगी। महिमा रौंकली को राजस्व और सैनिक कल्याण विभाग के साथ अपर सचिव वन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Location : Dehradun
Published : 26 November 2026, 3:01 AM IST