काश किसी की नजर पड़ जाती: डंपर के नीचे तड़पता रहा मजदूर, बेखबर चालक ने ऊपर से उड़ेल दी और रेत; हादसे में जवान युवक की मौत

उत्तराखंड के लालकुआं में जेसीबी चालक की भयानक लापरवाही ने 30 वर्षीय मजदूर पवन की जान ले ली। डंपर में रेत भरते समय बिना देखे उपखनिज डालने से पवन नीचे दब गया। जब अनलोडिंग के समय रेत से हाथ दिखा तो मजदूरों में चीख-पुकार मच गई।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 27 July 2026, 11:32 AM IST
google-preferred

Lalkuan: लालकुआं का रहने वाला 30 वर्षीय पवन सिंह भी हर दिन की तरह रविवार को अपने परिवार का पेट पालने के लिए मेहनत-मजदूरी पर निकला था। उसे जरा भी अंदेशा नहीं था कि जिस डंपर और उपखनिज के सहारे वह अपना पसीना बहाता है, वही उसकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन जाएगा। पवन डंपर के कोनों से रेत को गिरने से बचाने के लिए कट्टे लगा रहा था। वह अपने काम में मग्न था, तभी एक ऐसी लापरवाही हुई जिसने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी।

जेसीबी का डंपर और रेत की ढहती दीवार

काम के दौरान जेसीबी मशीन के चालक ने बिना यह देखे कि डंपर में कोई इंसान मौजूद है, ऊपर से टन भार की रेत डालनी शुरू कर दी। पवन को संभलने या बाहर निकलने का जरा सा भी मौका नहीं मिला।

भीड़भाड़ से दूर, कुदरत के करीब: उत्तराखंड की 4 ऐसी अनसुनी खूबसूरत जगहें, जहां कदम रखते ही मिलेगा स्वर्ग जैसा सुकून

देखते ही देखते और रेत ऊपर आ गिरी और वह भारी उपखनिज के बोझ तले दब गया। बरसात की नमी से भारी हुई रेत के नीचे पवन खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन उसकी हर सांस के साथ जिंदगी की डोर कमजोर होती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।

खोदने पर बाहर निकला हाथ, मच गई चीख-पुकार

हादसे का भयानक सच तब सामने आया जब चौफुला-कठघरिया मार्ग पर डंपर को अनलोड किया गया। बाकी मजदूर जब फावड़े से रेत हटाने लगे, तो अचानक रेत के ढेर से एक इंसानी हाथ बाहर दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया और मजदूर चीखते-चिल्लाते हुए पीछे हट गए।

उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में हलचल: 11 आईएएस-आईएफएस अधिकारियों के तबादले, जानें किस अफसर को मिला कौन सा विभाग

एक नजर बच जाती तो बच जाती जान

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात है कि अगर जेसीबी या डंपर के चालक ने लोड करते वक्त एक बार नीचे झांक लिया होता, तो आज 30 साल का नौजवान अपने परिवार के बीच जिंदा होता।

Location :  Lalkuan

Published :  27 July 2026, 11:32 AM IST

Related News

Advertisement