Site icon Hindi Dynamite News

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी और रामनगर दौरे पर, इन कार्यक्रमों में लेंगे भाग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। वे हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन और रामनगर में जन वन महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर हो रहा है।
Post Published By: Jay Chauhan
Published:
Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी और रामनगर दौरे पर, इन कार्यक्रमों में लेंगे भाग

Nainital: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के मौके पर नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा, जिसमें वे हल्द्वानी और रामनगर में आयोजित दो प्रमुख आयोजनों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी सुबह 9:30 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से प्रस्थान करेंगे और 9:55 बजे हेलीकॉप्टर से नैनीताल जिले के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:55 बजे उनका हेलीकॉप्टर हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर उतरेगा।

राजभवन नैनीताल ने पूरे किए 125 वर्ष, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया वर्चुअल टूर का शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर

हल्द्वानी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे एमबीपीजी कॉलेज मैदान में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:25 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 12:45 बजे नगर वन, रामनगर पहुंचेंगे, जहां वे जन वन महोत्सव में शामिल होंगे।

रामनगर में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे नगर भ्रमण करेंगे और 2:10 बजे डीएसबी कॉलेज, रामनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके उपरांत 3 बजे जीटीसी हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होकर 3:20 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचेंगे।

राजभवन नैनीताल ने पूरे किए 125 वर्ष, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया वर्चुअल टूर का शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवंबर (गुरुवार) को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रामनगर और हल्द्वानी के एम बी इंटर कॉलेज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

बता दें कि  उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर  बुधवार को मुख्यमंत्री आवास अध्यात्म, श्रद्धा और सांस्कृतिक ऊर्जा का केंद्र बन गया। देशभर के प्रमुख संतों, महात्माओं और धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उत्तराखंड की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और अध्यात्मिक समृद्धि के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

संत समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को आशीर्वाद देतेहुए उन्हें ‘देवभूमि का धर्म-संरक्षक’ की उपाधि से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड न केवल विकास की दिशा में अग्रसर है, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का भी साक्षी बन रहा है।

इस भव्य आध्यात्मिक संगम में देश के अनेक प्रतिष्ठित संत-महात्मा एवं धर्माचार्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर , आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि,परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रविंद्रपुरी महाराज, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी तथा चिंतक और लेखक डॉ. कुमार विश्वास सहित अनेक संत-महात्मा शामिल रहे।

Exit mobile version