
12वीं में गीतिका पंत और सुशीला संयुक्त टॉपर (Img- Internet)
Dehradun: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया। इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है।
इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के परिणाम में बागेश्वर की गीतिका पंत और उधम सिंह नगर की सुशीला ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने प्रदेश का नाम रोशन किया है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।
वहीं हरिद्वार की वंशिका ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉपर्स की सूची में छात्राओं का दबदबा एक बार फिर साफ नजर आया, जो शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी और सफलता को दर्शाता है।
इस साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.11% दर्ज किया गया। इसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 88.09% रहा, जबकि छात्रों का 81.93% रहा। आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है और बेहतर प्रदर्शन किया है।
Uk Board 10th Topper 2026: बिना ट्यूशन पढ़कर अक्षत गोपाल ने किया कमाल, पूरे प्रदेश में पहला स्थान
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। सबमिट करते ही स्क्रीन पर उनका स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद ‘Board Exam 2026 Available’ लिंक पर क्लिक करें। फिर 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक का चयन करें। अब अपना रोल नंबर और कैप्चा भरें और ‘Get Result’ बटन पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
UBSE Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड में फिर बेटियों का दबदबा, हाईस्कूल में 92.10% पास
साल 2026 में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में कुल लगभग 2,16,121 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से करीब 1,12,266 छात्र 10वीं में और लगभग 1,03,442 छात्र 12वीं परीक्षा में शामिल हुए। ये परीक्षाएं राज्यभर के 1,261 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जो एक बड़े स्तर पर संचालित शैक्षणिक प्रक्रिया का हिस्सा थीं।
Location : Dehradun
Published : 25 April 2026, 3:07 PM IST