उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद, BJP ने सभी 70 सीटों पर घोषित किए प्रभारी; देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बीजेपी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार संगठन को मजबूत करने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में खास जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 October 2026, 1:42 PM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य चुनाव से पहले पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जमीनी पकड़ को और अधिक पुख्ता बनाना है।

गढ़वाल मंडल की सीटों पर खास रणनीतिक फोकस

गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार जैसे जिलों में पार्टी ने अनुभवी नेताओं को कमान सौंपी है। उत्तरकाशी से लेकर मैदानी इलाकों तक हर एक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग से प्रभारियों की तैनाती की गई है।

पार्टी का मानना है कि इन प्रभारियों की सक्रियता से स्थानीय स्तर पर सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी और आपसी तालमेल बेहतर होगा।

BJP छोड़ने के बाद अखिलेश यादव से मिले धर्मेंद्र कश्यप, बेटी कीर्ति संग पहुंचे

कुमाऊं मंडल के जिलों में भी प्रभारियों का ऐलान

कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों की सभी सीटों के लिए भी पार्टी ने प्रभारियों की सूची तय कर दी है। कुमाऊं क्षेत्र में चुनावी समीकरणों को साधने के लिए पार्टी ने खास योजना बनाई है।

सभी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करें और चुनावी तैयारियों को समय रहते अमलीजामा पहनाएं।

राहुल गांधी ने जिसे महिला बताया, वह लड़का है? BJP ने उठाए सवाल, मांगी माफी

महिला नेत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

इस बार जारी की गई सूची में महिला प्रतिनिधित्व को भी जगह दी गई है, हालांकि कुल 70 सीटों में से केवल तीन सीटों पर महिलाओं को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें ऋषिकेश की डोईवाला सीट, कोटद्वार और हरिद्वार ग्रामीण की रानीपुर सीट शामिल है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव की बिसात बिछ चुकी है और इन प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर ही आने वाले समय में पार्टी की आगे की रणनीति तय होगी।

Location :  Dehradun

Published :  12 October 2026, 1:40 PM IST

Related News

Advertisement