
CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हुआ निधन (सोर्स- एक्स)
Pauri: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव, पंचूर में अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
इस खबर की पुष्टि करते हुए, पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सर्वेश कुमार ने बताया कि सावित्री देवी का निधन पंचूर गांव में हुआ। उनके अनुसार उनकी स्थिति को देखते हुए उनके आवास पर एक डॉक्टर को बुलाया गया था। इसके अलावा, पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी आधिकारिक तौर पर इस दुखद खबर की पुष्टि की है।
देवरिया में सियासी भिड़ंत, CM Yogi के कार्यक्रम के बीच सपा युवा नेता अवनीश यादव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता, सावित्री देवी, लंबे समय से पौड़ी के पंचूर गांव में रह रही थीं। इसी पैतृक गांव में 91 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित पंचूर, लंबे समय से योगी आदित्यनाथ के परिवार का स्थायी निवास रहा है।
CM Yogi Adityanath Mother Passes Away: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
#CMYogiAdityanath #SavitriDevi #UPNews #UttarakhandNews #BreakingNews @myogiadityanath https://t.co/wnlUjjcOAk
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 20, 2026
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात भाई-बहनों (चार भाई और तीन बहनें) में से एक हैं और वे उनमें दूसरे नंबर पर हैं।
अलीगढ़ में CM Yogi का दौरा:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जानें क्या है इस दौरे का असली मकसद?
उनके दिवंगत पिता, आनंद सिंह बिष्ट, वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे। उनके पिता का निधन 20 अप्रैल 2020 को हुआ था। माता सावित्री देवी के निधन से परिवार गहरे शोक में है और उनके पैतृक गांव पंचूर में मातम का माहौल है।
Location : Pauri
Published : 20 November 2026, 12:44 PM IST
Topics : Breaking News Savitri Devi Passing UP CM Yogi Adityanath Uttarakhand News Yogi Adityanath Mother