
नैनीताल में हादसा
Nainital: नैनीताल में गहरी खाई में गिरी थार, रेस्क्यू के दौरान एक युवक की मौत पॉइंस क्षेत्र के पास सोमवार सुबह एक थार वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा उस समय हुआ जब वाहन संख्या RJ 60CG-4574 मुख्य सड़क से नीचे जा गिरा
कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तल्लीताल थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी नैनीताल सहित पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ और फायर सर्विस टीम को भी बुलाया गया। तीनों टीमों ने मिलकर लगभग खड़ी चट्टान जैसी खाई में उतरते हुए राहत और बचाव अभियान चलाया।
करीब प्रयासों के बाद वाहन में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीमों ने बताया कि खाई इतनी गहरी थी कि स्ट्रेचर और रस्सों की मदद से काफी सावधानी के साथ घायलों को बाहर लाया जा सका।रेस्क्यू के बाद तीनों को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए तुरंत बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया।
गोरखपुर; आकाशीय बिजली का कहर: दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने पाया कि घायल राहुल कुमार की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के दौरान ही राहुल ने दम तोड़ दिया। राहुल कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी नियर देवाशीष होटल, हल्द्वानी बताया गया है। उसके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।
घायलों की पहचान
अन्य दो घायलों की पहचान राजस्थान के जोधपुर जिले से आए अरविन्द सिंह (24 वर्ष) और युवराज सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
शिक्षा की नई उड़ान बलरामपुर के कॉन्वेंट स्कूलों में अब गूंजेगी गरीब के लाल की आवाज
झपकी आने के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वाहन चालक को अचानक झपकी आने के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार सड़क संकरी है और खाई गहरी, ऐसे में छोटी सी चूक भी हादसे का कारण बन सकती है।
हादसे के कारण
तल्लीताल पुलिस, एसडीआरएफ और फायर टीम ने मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद तेजी से राहत कार्य पूरा किया। अधिकारियों ने बताया कि खाई में उतरना जोखिम भरा था, लेकिन समन्वित प्रयासों की वजह से घायलों को समय पर बाहर निकालना संभव हो पाया। पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर ली है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
Location : नैनीताल
Published : 4 May 2026, 5:26 PM IST
Topics : Latest News Nainital nanital Thar Accident