Udham Singh Nagar: जहां गूंजनी थी शहनाइयां, वहां उठा दो बहनों का जनाजा, एक सड़क हादसे ने बदल दी पूरी कहानी

सितारगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। निकाह की तैयारी कर रहीं दो बहनों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची ने अपनी मां को खो दिया। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 29 April 2026, 3:55 PM IST

Udham Singh Nagar: सितारगंज में एक परिवार के लिए खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। घर में निकाह की तैयारियां चल रही थीं, रिश्तेदारों की चहल-पहल और रस्मों की रौनक के बीच हर कोई जश्न की तैयारी में जुटा था। लेकिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सब कुछ बदल दिया।

बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हिना, निशा और रूबी अपने भाई के निकाह की तैयारियों के लिए बाजार गई थीं। घर में उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। लेकिन किच्छा हाईवे पर हुए भीषण हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली।

Nainital News: नैनीताल में चार दिन से लापता हुआ युवक, अब तक नहीं मिला कोई सुराग, जांच में जुटी पुलिस

'निकाह मुबारक' की जगह गूंजीं चीखें

जैसे ही हादसे की खबर घर पहुंची, खुशियों से गूंजता आंगन चीख-पुकार से भर गया। जिस घर में 'निकाह मुबारक' की आवाजें गूंजनी थीं, वहां मातम का सन्नाटा पसर गया। रिश्तेदार, जो खुशी में शामिल होने आए थे, अब गम में डूबे परिवार को संभालते नजर आए।

मासूम से छिनी मां की ममता

इस हादसे का सबसे मार्मिक पहलू तब सामने आया जब निशा की 9 महीने की मासूम बेटी को परिजनों ने संभाला। हादसे के वक्त वह अपनी मां की गोद में थी, लेकिन इस दुर्घटना ने उससे मां का साया हमेशा के लिए छीन लिया। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

Nainital News: नैनीताल के वकीलों में रोष! कार अंदर मिला था वकील शव

पूरे इलाके में शोक का माहौल

घर में जहां साज-सज्जा और निकाह की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब जनाजे की तैयारी शुरू हो गई। बारात की जगह बेटियों के जनाजे उठने की बात ने पूरे परिवार और गांव को झकझोर कर रख दिया है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर पूरे इलाके में फैल गई है। गांव और आसपास के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और इसे एक ऐसी त्रासदी मान रहे हैं, जिसने एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया।

Location :  Udham Singh Nagar

Published :  29 April 2026, 3:55 PM IST