
ईद-उल-फितरने का जश्न
Ramnagar: रमजान के मुकद्दस महीने के बाद आई खुशियों की सौगात ईद-उल-फितरने को जश्न के रंग में रंग दिया। सुबह से ही हर गली, हर मोहल्ले और हर मस्जिद में अकीदत, मोहब्बत और भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला। जहां लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआएं मांगीं।
ईद-उल-फितरने का पर्व इस बार पूरे उत्साह, उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही मस्जिदों और ईदगाहों की ओर लोगों का रुख शुरू हो गया। नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिनमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी शामिल रहे। हर किसी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और माहौल पूरी तरह त्योहार के रंग में डूबा हुआ नजर आया।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। यह त्योहार लोगों को आपसी गिले-शिकवे भुलाकर नई शुरुआत करने और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। यह इस मौके पर साफ तौर पर देखने को मिला।
ईद के मौके पर शहर के बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लोग नए कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर और पारंपरिक अंदाज में त्योहार का आनंद लेते नजर आए। घरों में सेवइयां, मिठाइयां और कई तरह के खास पकवान तैयार किए गए। जिनका लुत्फ परिवार और दोस्तों के साथ उठाया गया। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। यह नए कपड़ों और ईदी को लेकर बेहद खुश नजर आए।
त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस टीम लगातार निगरानी बनाए हुए थी। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। जिससे कहीं भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई और पूरा आयोजन शांति के साथ संपन्न हुआ।
Tarun Murder Case: उत्तम नगर में ईद पर सुरक्षा कड़ी, 1500 से ज्यादा पुलिस बल तैनात
इस मौके पर शहर काजी गुलाम मुस्तफा नईमी ने सभी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार इंसानियत, भाईचारे और आपसी सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इसी तरह आपसी सौहार्द और एकता को बनाए रखें और समाज में सकारात्मक माहौल कायम रखें।
Location : Ramnagar
Published : 21 March 2026, 2:06 PM IST