रुद्रपुर में रिश्तों का कत्ल: सालों से सौतेली बेटी का जिस्म नोच रहा था दरिंदा पिता, मां के आगे खुला खौफनाक राज

Rudrapur Crime News: रुद्रपुर में सौतेले पिता द्वारा सालों से बेटी का शारीरिक शोषण करने का मामला आया सामने। पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। पुलिस ने शुरू की जांच।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 September 2026, 2:24 PM IST

Rudrapur: उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक बेहद शर्मनाक और रूह कपा देने वाला मामला सामने आया है। जिस सौतेले पिता को बेटी की सुरक्षा का जिम्मा उठाना था, वही भक्षक बन बैठा। आरोप है कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला आरोपी चालक पिता पिछले कई सालों से अपनी सौतेली बेटी का लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। लोक-लाज और जान से मारने की धमकियों के डर से पीड़िता इतने सालों तक घुट-घुट कर यह जुल्म सहने पर मजबूर रही।

25 जून की खौफनाक रात और पीड़िता का सब्र

पीड़िता के सब्र का बांध तब टूटा जब बीते 25 जून की देर रात आरोपी सौतेला पिता एक बार फिर नीयत खराब कर उसके कमरे में घुस आया। इस घिनौनी हरकत के बाद पीड़िता ने अपनी हिम्मत जुटाई और अपनी मां के सामने कातिलाना चुप्पी तोड़ते हुए पूरी दास्तान बयां कर दी।

अपनी बेटी पर हुए इस जुल्म की कहानी सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद मां-बेटी दोनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बनाया।

तमंचा देखने की जिद और फिर छीनाझपटी; रुद्रपुर में मेहविश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पिता-बेटियां गिरफ्तार

पीड़िता ने सुनाई आपबीती, आरोपी पिता की गिरफ्तारी की मांग

शुक्रवार को पीड़िता अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। पीड़िता ने रो-रोकर बताया कि उसके माता-पिता दोनों की यह दूसरी शादी है। आरोपी पिता पेशे से ड्राइवर है और अपनी इस घिनौनी करतूत को छुपाने के लिए उसे लगातार धमकियां देता आ रहा था। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उसके आरोपी सौतेले पिता को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

रुद्रपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: स्कूटी लूटने में नाकाम बेखौफ बदमाशों ने युवक पर तमंचे से किया हमला

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच: आरोपी की तलाश में दबिश जारी

एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित थाना पुलिस को तुरंत सख्त धाराओं में केस दर्ज कर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दावा कर रही हैं।

Location :  Rudrapur

Published :  26 September 2026, 2:24 PM IST