रुद्रप्रयाग में फिर हुआ भयानक हादसा, डाटपुल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

रुद्रप्रयाग के सनबैंड-डाटपुल के पास भयानक बाइक हादसा। मल्या गांव निवासी शिवलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, जानिए पूरी खबर।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 September 2026, 12:21 PM IST

Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बुधवार की सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। रोजमर्रा की तरह शुरू हुई सुबह अचानक चीख-पुकार में बदल गई। सनबैंड से आगे डाटपुल के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पर सवार व्यक्ति को संभलने का एक मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

112 पर मिली सूचना के बाद हरकत में आया प्रशासन

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) रुद्रप्रयाग को इमरजेंसी नंबर 112 के जरिए घटना की सूचना दी गई। समय गंवाए बिना प्रशासन ने तुरंत 108 एंबुलेंस और राहत टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। हालांकि, जब तक राहत दल डाटपुल पहुंचा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सतेराखाल के राजस्व उपनिरीक्षक (रा०उ०नि०) ने मौके का मुआयना कर युवक की मौत की आधिकारिक पुष्टि की।

शादी के झांसे में इज्जत और भरोसा दोनों लुटे: जांच में मंगेतर निकला फर्जी अफसर, 5 पर केस दर्ज

मृतक की हुई पहचान, गांव में पसरा मातम

पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई शुरुआती जांच में मृतक की पहचान शिवलाल के रूप में हुई है। वह रुद्रप्रयाग तहसील के ग्राम मल्या गाँव बोरा के निवासी थे। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर UK 13 A 7588 है। शिवलाल की अकाल मृत्यु की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Kedarnath Highway Blocked: रुद्रप्रयाग में आफत की बारिश! तिलवाड़ा गदेरे में आया मलबा, राहत कार्य में जुटी प्रशासन की टीम

पुलिस जांच में जुटी, सड़क सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद नियमित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, सड़क के घुमावदार मोड़ या किसी यांत्रिक खराबी की वजह से हुआ। पहाड़ों की सड़कों पर लगातार हो रहे हादसे एक बार फिर यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

Location :  Rudraprayag

Published :  23 September 2026, 12:21 PM IST