
21 सितंबर को कुमाऊं बंद की चेतावनी
Ramnagar: गुरुवार को रामनगर में कमर्शियल वाहनों की संयुक्त यूनियन ने 12 वाहनों के साथ चक्का जाम किया, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई। पर्यटक भी जिप्सी संचालन बंद होने के कारण निराश नजर आए।
हड़ताल के बाद स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया। आनंद-खनन में आरटीओ गुरदेव सिंह रामनगर पहुंचे। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों और वाहन स्वामियों की बैठक हुई, जिसमें एसडीएम प्रमोद कुमार, आरटीओ गुरदेव सिंह, एआरटीओ सुरेंद्र सिंह कड़ाकोटी, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी और वाहन स्वामी मौजूद थे।
वाहन स्वामियों की हड़ताल से थमा रामनगर, जनता और पर्यटक परेशान, जानें क्या है मांगे
बैठक में अधिकारियों ने यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त करने की अपील की। आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि वाहन स्वामियों की मांगों को लेकर पत्राचार जारी है और रामनगर में एटीएस केंद्र की स्थापना के बाद फिटनेस का काम यहीं होगा।
रामनगर में कमर्शियल वाहनों की हड़ताल जारी!
फिटनेस जांच को लेकर वाहन स्वामियों और प्रशासन के बीच बनी तकरार।
मांग: रामनगर में ही फिटनेस सुविधा
चेतावनी: 21 सितंबर को कुमाऊं बंद#RamNagarStrike #VehicleFitness #KumaunBand pic.twitter.com/rx5fbho9UC— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 18, 2025
वाहन स्वामियों ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में बने एटीएस केंद्र में फिटनेस के नाम पर न्यूनतम दरों से अधिक वसूली की जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
नैनीताल: रामनगर में 4 लड़कियों के बीच जमकर गुथमगुथा, पुलिस ने ऐसे किया काबू
हालांकि वार्ता के बाद भी वाहन स्वामी अपनी मांगों पर डटे रहे और कहा कि जब तक फिटनेस का कार्य रामनगर में न्यूनतम दरों पर नहीं होगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 21 सितंबर को पूरे कुमाऊं क्षेत्र में वाहनों का संचालन बंद किया जाएगा।
Location : Ramnagar
Published : 18 September 2025, 7:04 PM IST