
रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर हुई बैठक
Nainital: आगामी 21 मार्च को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जनपद नैनीताल भ्रमण को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस सिलसिले में आयुक्त और सचिव, मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस हल्द्वानी में पूर्व तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जाएं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर 21 मार्च को एमबी मैदान हल्द्वानी में एक विशेष आयोजन आयोजित किया जाएगा। कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न होना चाहिए और इसके लिए सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। उन्होंने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पार्किंग, सभा स्थल तक आमजन की सुगम पहुँच और बैठने की उचित व्यवस्था हो।
आयुक्त ने मंच, यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, वीआईपी और मीडिया बैठने, आमजन के बैठने के लिए, शौचालय और आपातकालीन सेवाओं समेत सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टीसी मंजूनाथ को सैक्टरवार कार्य आवंटित करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी प्रकार की त्रुटि समय रहते पूरी की जाए।
आगरा में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की बोलेरो, पिता-पुत्र समेत 5 की मौत
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त संख्या में पेयजल डिस्पेंसर और जल संस्थान के टैंकर, मोबाइल टॉयलेट और आमजन की सुविधा के सभी इंतजाम हों। परिवहन विभाग को आगंतुकों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी को नियमित सफाई अभियान चलाने और वीआईपी मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग में किसी भी तरह की खामी न रहने देने के लिए निर्देशित किया गया।
इसके बाद आयुक्त दीपक रावत ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया और लोनिवि के अधिकारियों को मंच, पंडाल निर्माण सहित सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
Maharajganj News: युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल; 36 घंटे तक रुका अंतिम संस्कार, फिर हुआ यह बड़ा फैसला…
बैठक में दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर नीतिन भदौरिया, सीडीओ अरविंद कुमार पांडे, सीडीओ उधमसिंह नगर दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी सहित लोनिवि, जल संस्थान, विद्युत और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Location : Nainital
Published : 20 March 2026, 8:54 AM IST
Topics : Haldwani Preparation Nainital Event Rajnath Singh Security arrangement Uttarakhand government