
नैनीताल में बढ़ी ठंड
Nainital: नैनीताल में मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल दिया है। सोमवार से ही शहर के आसमान में घने बादल छा गए और लगातार बारिश होने लगी, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। इस साल अक्टूबर में ही नैनीताल में दिसंबर जैसी सर्दी महसूस होने लगी है। आमतौर पर लोग नवंबर-दिसंबर में जैकेट, टोपी और मोज़े निकालते हैं, लेकिन इस बार लोग अक्टूबर में ही गर्म कपड़ों में नजर आने लगे। ठंड बढ़ने के कारण लोग सुबह से ही गर्म कपड़े पहनते नजर आए।
मौसम विभाग ने बताया कि नैनीताल सहित पूरे उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम बदला हुआ रहेगा। मंगलवार को भी शहर में सुबह से ही बारिश हुई और दिनभर ठंड बनी रही। मंगलवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस समय के लिए काफी कम माना जा रहा है। बारिश और ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी सतर्क रहे।
उत्तरकाशी में विशेष संवाद सत्र; DM ने प्रशिक्षु IAS अधिकारियों के साथ किया संवाद
मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है कि 8 अक्टूबर तक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। पर्यटक और स्थानीय लोगों को मौसम की इस अप्रत्याशित करवट के चलते सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Deharadun News: बरसात थमते ही 7 दिन में बटोली को सड़क से जोड़ा, डीएम ने निभाया वादा
विभाग ने कहा कि बारिश और ठंड के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करते समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। मौसम में इस बदलाव के कारण शहर में ठंड और नमी का असर लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन भी सतर्कता बनाए हुए है।
Location : Nainital
Published : 8 October 2025, 5:52 AM IST
Topics : Nainital uttarakhand Uttarakhand News weather Winter