
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Nainital: नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अहम कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर दिनांक 18 मार्च 2026 को थाना तल्लीताल पुलिस ने 27 वर्षीय आकाश कुमार बाल्मिकी को 1.03 ग्राम अवैध स्मैक और नशा करने में प्रयुक्त 10 रुपये के नोट के साथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, डायल-112 के माध्यम से कॉलर सुनीता, निवासी निकट गोठ, हरिनगर तल्लीताल ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र नशे का आदी है और उनके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी के कमरे से स्मैक व नशे में प्रयुक्त नोट बरामद किया।
रक्षा मंत्री के दौरे से पहले नैनीताल किले में तब्दील! चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर; जानें पूरा अपडेट
अभियुक्त आकाश कुमार बाल्मिकी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उ नि सतीश उपाध्याय, अउनि सुनील कुमार और कानि0 अनूप सिंह शामिल रहे। इस कार्रवाई ने नैनीताल में नशे के खिलाफ पुलिस के सख्त रुख को स्पष्ट रूप से दर्शाया और स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाई।
मुख्य सचिव ने नैनीताल में यातायात और पर्यटन सुविधाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दो अहम सफलताएं मिली हैं। उधमसिंह नगर के किच्छा में 12 लाख रुपये से अधिक की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया, वहीं नैनीताल में एक मां ने अपने ही बेटे को स्मैक के साथ पकड़वाकर नशे के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। इन घटनाओं ने क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या और उससे निपटने के लिए पुलिस व समाज की भूमिका दोनों को सामने रखा है।
Location : Nainital
Published : 19 March 2026, 3:03 PM IST
Topics : Drugs Nainital Police Action smuggling Uttarakhand News