रामनगर में खाद्य विभाग ने शुक्रवार को मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान खाद्य विभाग ने खाद्य सामग्री के नौ सैंपल चैक किए।

Nainital: रामनगर में खाद्य विभाग ने शुक्रवार को मिलावटखोरो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। चेकिंग के दौरान खाद्य विभाग ने दूध, पनीर, ब्रेड और नमकीन के कुल 9 नमूने (सैंपल) लिए , जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर व अन्य सीमावर्ती शहरों से दूध, पनीर, मावा, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री लेकर आ रहे वाहनों को रोककर उनकी गुणवत्ता जांची गई।
जानकारी के अनुसार रामनगर में आगामी होली पर्व को लेकर खाद्य विभाग द्वारा शुक्रवार तड़के मिलावटखोरी के खिलाफ हलदुआ बैरियर पर अचानक खाद्य सामग्री लाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।
PMO Renamed: प्रधानमंत्री कार्यालय का बदला गया नाम और पता, जानिये नया एड्रेस
यह अभियान खाद्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर कुमाऊं राजेंद्र सिंह कठायत, सहायक आयुक्त नैनीताल अजब सिंह रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर असलम खान द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।
अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के डिप्टी कमिश्नर कुमाउं मंडल राजेंद्र सिंह कठायत ने बताया कि अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर व अन्य शहरों से दूध, पनीर एवं मावा तथा नमकीन के अलावा अन्य खाद्य सामग्री लाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।
उन्होंने बताया कि जनता को शुद्ध और पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के सीजन में मिलावट की संभावना बढ़ जाती है, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि जनता को पोस्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है तथा जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा कि आज अभियान के तहत दूध,पनीर, ब्रेड, नमकीन के नौ नमूने दिए गए इसके साथ ही मौके पर मिलावट की आशंका को देखते हुए भारी मात्रा में पनीर व मावा नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
नैनीताल में स्कूटी पर 4 सवारी लेकर निकला युवक, वीडियो वायरल होते ही कटा चालान
उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।