नैनीताल: हल्द्वानी गोलीकांड का चौंकाने वाला खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस ने बिड़ला स्कूल के पास 23 जून को हुए गोलीकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चौकाने वाले राज खोले हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 June 2025, 3:39 PM IST
google-preferred

नैनीताल: जनपद के हल्द्वानी गोलीकांड का पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया, वहीं  पुलिस पांच आरोपी की तलाश कर रही हैं।

डाइनामाइट न्यजू संवाददाता के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हत्यार बरामद किया है।

एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फायरिंग दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जो इस हिंसक घटना में तब्दील हो गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी आरोपी देवलचौड़ क्षेत्र के निवासी हैं। फायरिंग में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि रामपुर रोड क्षेत्र पर करीब 20 दिन पहले क्रिकेट मैच के दौरान हरीश और रोहित के बीच विवाद हो गया था। वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और इसी दौरान हरीश ने रोहित को थप्पड़ जड़ दिया था। इससे रोहित के कान में चोट आई थी। इसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए रोहित ने हरीश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और सर्विलांस की मदद से घटना में शामिल आरोपी की तसदीक की।

मुख्य आरोपी रोहित मंडोला उर्फ राज मंडोला निवासी हरिपुर लालमणि, गन्ना सेंटरी, हल्द्वानी समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को बेलबाबा मंदिर से आगे जंगल से गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई है। घटना में पांच अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

गिरफ्तार अन्य आरोपियों में प्रियांश बिष्ट उर्फ हनु बिष्ट, विशाल बिष्ट निवासीगण ग्राम करायल, जौलसाल, थाना हल्द्वानी, जीवन सिंह बिष्ट निवासी छड़ैल सुयाल, हिमालयन कालोनी, मुखानी हल्द्वानी, उज्ज्वल परगाईं निवासी जीतपुर नेगी, थाना हल्द्वानी, अक्षय रंगवाल उर्फ अक्कू निवासी हल्दूपोखरा नायक, हल्द्वानी और संदीप कुमार निवासी देवलचैड़, हल्द्वानी शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से रोहित मंडोला, उज्ज्वल परगाईं, विशाल बिष्ट और संदीप कुमार का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं एसपी सिटी ने सख्त संदेश देते हुए कहा, शहर में अराजकता और गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी |

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 29 June 2025, 3:39 PM IST