

नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार को भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका।
बीजेपी ने किया पुतला दहन
Nainital: उत्तराखंड विधानसभा भवन में कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई कथित रुप से तोड़फोड़ और अभद्रता के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस नेतृत्व पर लोकतंत्र को आहत करने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार रामनगर रानीखेत रोड पर एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
बीजेपी नेताओं ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह से अराजकता फैलाई और सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई, वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।
भाजपा ने लगाये ये आरोप
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने जनता के धन का दुरुपयोग किया और अपनी राजनीतिक स्वार्थसिद्धि के लिए अमर्यादित आचरण किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित के मुद्दों की अनदेखी की है और जब-जब जनता ने उन पर भरोसा जताया, तब-तब उन्होंने उस विश्वास को तोड़ा है।
प्रदर्शन करते बीजेपी कार्यकर्ता
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस का यह चेहरा अब जनता के सामने पूरी तरह से उजागर हो चुका है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस का असली चरित्र अब जनता समझ चुकी है।
Road Accident in Nainital: रामनगर में सड़क फिर हुई लाल, बाइक सवार की मौत
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की इस तरह की राजनीति का पुरजोर विरोध करते रहेंगे और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे।
Nainital: रामनगर में शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार, विद्यालयों में पढ़ाई ठप्प
खाती ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से गैरसैण में संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान आचरण कर रही थी, उसने पूरे उत्तराखंड की जनता को शर्मसार किया है।