Nainital: कैंचीधाम के पास शुक्रवार रात एक भयावह हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। एक होटल में आमने-सामने बैठे लोग बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक लाइसेंसी हथियार से गोली चल गई। गोली होटल कर्मचारी आनंद सिंह को लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची।
मृतक की पहचान बेतालघाट निवासी 36 वर्षीय आनंद सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से टैक्सी चालक थे।
ऐसे हुई वारदात
जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार (18 अक्टूबर 2025) सुबह करीब 3 बजे हुई। आनंद सिंह कैंची धाम आश्रम के पास एक निजी होटल में कुछ लोगों के साथ बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग लाइसेंसी रिवाल्वर को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान, रिवाल्वर चेक करते समय या खींचातानी में अचानक गोली चल गई। गोली सीधे आनंद सिंह के गले में जा लगी। अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हथियार का लाइसेंस रमेश किरौला के नाम पर था, जिनके बच्चों को आनंद स्कूल ले जाया करता था।
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी सैंपल इकट्ठा कर लिए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है और हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।
सोशल मीडिया की अफवाहों ने उजाड़ दी नैनीताल की रौनक, झूठ से ठप पड़ा पर्यटन कारोबार
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली दुर्घटनावश चली या इसके पीछे कोई और कारण था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लोग हत्या या हादसा को लेकर आशंका जताने लगे। उधर मृतक की पत्नी अपने 17 वर्षीय पुत्र व ग्राम प्रधान के साथ मौके पर पहुची। मौके पर पत्नी व बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के पांच बेटे और पत्नी के ऊपर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी दीवाली की खुशियां मातम में बदल गई।
पुलिस का बयान
एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बेतालघाट निवासी आनंद सिंह (39) की गोली लगने से मौत हो गई। गोली होटल के मालिक रमेश किरौला की लाइसेंसी बंदूक से चली। जो आनंद को लग गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा ने बताया कि रमेश व आनंद के बीच रिवाल्वर की छीना-झपटी के दौरान गोली चली। जो आनंद को लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
नैनीताल में पेट दर्द को लेकर अस्पताल पहुंची किशोरी, सामने आया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस ने कहा कि शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम घटना स्थल से सबूत जुटा रही है। पुलिस ने रिवाल्वर रमेश किरौला के नाम पर दर्ज होने की जानकारी दी है। पुलिस मामले की गहन जाँच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।