पांच दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का भव्य स्वागत, आइए जानते हैं उनका कार्यक्रम

नीताल जिले में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला अपने तय कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। उनका यह दौरा 27 अप्रैल से 1 मई 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें वे जिले के विभिन्न स्थानों...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 April 2026, 8:59 PM IST

Nainital News: नैनीताल जिले में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला अपने तय कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। उनका यह दौरा 27 अप्रैल से 1 मई 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें वे जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रवास कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।

रामनगर से नैनीताल के लिए रवाना

सोमवार को जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष रामनगर पहुंचे वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित कई प्रशासनिक और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम में उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली, जहां उन्हें कुमाऊंनी टोपी, शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। दौरे के शुरुआती दो दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में ही ठहरेंगे। इसके बाद 29 अप्रैल को वे रामनगर से नैनीताल के लिए रवाना होंगे और यहां स्थित नैनी रिट्रीट पहुंचकर विश्राम करेंगे।

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बंधाया ढांढस…

निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से संवाद

उसी दिन उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। एटीआई नैनीताल में वे पहले वन पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और फिर पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। शाम के समय वे नैना देवी मंदिर में दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट में ही तय किया गया है।

West Bengal Elections: दूसरे चरण में 3.21 करोड़ मतदाता करेंगे 1448 उम्मीदवारों की किस्मत तय, आयोग ने पूरी की तैयारी

नैनीताल क्षेत्र का भ्रमण

30 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला कैंची धाम जाकर नीम करौली बाबा के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वे नैनीताल क्षेत्र का भ्रमण जारी रखेंगे। अपने कार्यक्रम के अंतिम दिन 1 मई को वे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।इस दौरे को प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जहां स्थानीय मुद्दों पर सीधे संवाद के साथ क्षेत्रीय विकास को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

Location :  Nanital

Published :  27 April 2026, 8:58 PM IST