
नया ट्रैफिक प्लान
Nainital: नैनीताल जिले में हर वीकेंड उमड़ने वाली भारी भीड़ और लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्रांसर्गत ट्रैफिक रूट बदल दिए हैं। जिला पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था यात्रियों को सुगम आवाजाही देने और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर जाम की स्थिति रोकने के लिए आवश्यक है।
भारी वाहनों को किया जाएगा डायवर्ट
वीकेंड पर अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी की तरफ आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को रामगढ़ और मुक्तेश्वर रूट से हल्द्वानी भेजा जाएगा, ताकि भवाली और भीमताल मार्ग पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।
भारी वाहनों को ट्रैफिक की स्थिति
हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को उनके निर्धारित मार्ग से गुजरने की अनुमति बनी रहेगी। वहीं अन्य भारी वाहनों को ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार भवाली मस्जिद तिराहे से पहले रोका जा सकता है या उन्हें रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा।
मुजफ्फरनगर में परशुराम जयंती मंच से भड़के संगीत सोम, अवैध मस्जिदों पर दिया बयान
भीमताल मार्ग से कैंची धाम
बाहरी जिलों और राज्यों से निजी वाहन लेकर आने वाले पर्यटक यदि भीमताल मार्ग से कैंची धाम पहुंचना चाहते हैं, तो उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम तक पहुंचाया जाएगा।
डायवर्जन प्लान का पालन
इसी प्रकार, गेठिया या नैनीताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे, जहां से शटल सेवा के जरिए उन्हें सीधे मंदिर तक भेजा जाएगा। पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वीकेंड के दौरान लागू इस डायवर्जन प्लान का पालन करें और अपनी यात्रा का समय उसी के अनुसार तय करें, ताकि अनावश्यक असुविधा और जाम की स्थिति से बचा जा सके।
Location : Nainital
Published : 17 April 2026, 8:48 PM IST
Topics : Bhimtal Bhowali Kainchi Dham Nainital Traffic