Kainchi Dham Travel Alert: वीकेंड पर रूट डायवर्ट, निकलने से पहले जान लें पूरा प्लान
कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक रूट बदल दिए हैं। भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा और पर्यटकों के निजी वाहनों के लिए अलग पार्किंग व शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। यात्रा से पहले नया ट्रैफिक प्लान जानना जरूरी है।