Nainital: फाटो पहुंचे जुबिन नौटियाल, जिप्सी से की जंगल सफारी; फैंस के साथ खिंचवाईं सेल्फी

बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल गुरुवार को कॉर्बेट पार्क पहुंचे। उन्होंने जिप्सी से जंगल सफारी की और प्रशंसकों के साथ फोटो-सेल्फी भी खिंचवाई।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 8 October 2026, 6:59 PM IST

Nainital: बॉलीवुड के चर्चित गायक जुबिन नौटियाल गुरुवार को उत्तराखंड के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो पर्यटन जोन पहुंचे। निजी दौरे पर आए जुबिन ने सुबह की पाली में जिप्सी से जंगल सफारी की और वन क्षेत्र के प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया।

जुबिन नौटियाल के फाटो पहुंचने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद नेचर गाइड, जिप्सी चालक और वनकर्मियों में उत्साह देखने को मिला। मौके पर मौजूद प्रशंसकों ने जुबिन के साथ फोटो और सेल्फी लेने की इच्छा जताई। जुबिन ने भी प्रशंसकों का अभिवादन किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

यह भी पढ़ें: Kainchi Dham News: कैंची धाम जा रहे कानपुर के पर्यटकों की कार में लगी आग, बाल-बाल बचे दोनों

जिप्सी से निकले सफारी पर

प्रशंसकों से मुलाकात के बाद जुबिन नौटियाल अपने स्टाफ के तीन सदस्यों के साथ जिप्सी में सवार होकर जंगल सफारी के लिए रवाना हुए। सफारी के दौरान उन्होंने जंगल के शांत वातावरण और आसपास के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया।

फाटो रेंज के रेंजर कृपाल सिंह बिष्ट के अनुसार, जुबिन नौटियाल ने निर्धारित समय में जंगल सफारी पूरी की और इसके बाद वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें: Haldwani News: टैक्सी परमिट वाली बाइक पर्यटक खुद नहीं चला सकेंगे, पुलिस ने 73 वाहन किए सीज

सफारी में नहीं दिखा बाघ

जंगल सफारी के दौरान जुबिन नौटियाल को बाघ के दीदार नहीं हो सके। हालांकि, उन्होंने फाटो के जंगल और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया। उनके अचानक पहुंचने की खबर के बाद स्थानीय स्तर पर भी उनके दौरे की चर्चा रही।

Location :  Nainital

Published :  8 October 2026, 6:52 PM IST